फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devi maa

जयकारों के बीच मां भवानी को किया विसर्जित

Fri, 23 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Fri, 23 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
devi maa
नैनवारा (ललितपुर)। नवरात्र के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार को नैनवारा सहित अन्य क्षेत्रों में जयकारों के बीच मां भवानी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। बाद में देवी पंडालों में भंडारा हुआ, जिसमें लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ग्राम नैनवारा व दरौना में कई स्थानों पर देवी मां की प्रतिमाएं विराजमान की गईं। परिवार सहित मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह-शाम मां अंबे की आरती की। बृहस्पतिवार को देवी मां के जयकारों के बीच भक्ति में सराबोर श्रद्धालु देवी मां की प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल लेकर पहुंचे। अंतिम आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां को नम आंखों से विसर्जित कर दिया। आसपास के गांवों में भी देवी मां की झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन


 धर्म प्रेमी लोगों ने आरती की। कई लोगों ने मनोकामना की पूर्ति के लिए जवारे बोए। ढोल, नगडिय़ों और धार्मिक गीतों के साथ विसर्जन स्थल पर पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन के बाद कन्याभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजातीय बंधुओं ने की पूजा अर्चना
नैनवारा (ललितपुर)। ग्राम नैनवारा में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पायक गढ़ी की इष्ट देवी मां की क्षत्रिय समाज के लोगों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर शिक्षाविद रूपसिंह, भानु प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, शंकरसिंह, योगेंद्र पाल, देवी सिंह, उत्तम सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, कर्णप्रताप सिंह, सोनू राजा, पुष्पेंद्र सिंह, बंटी, प्रभु सिंह, रोहित, मौनू, राघवेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, शिवम, सत्यम आदि उपस्थित रहे। माधव सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed