फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Devendra and Kamlesh were the support of the family

देवेंद्र दिव्यांग था, कमलेश का बेटा मानसिक विक्षिप्त, दोनों परिवार के लिए कर रहे थे संघर्ष

Mon, 03 Oct 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devendra and Kamlesh were the support of the family
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरधा से रीछपुरा रोड पर ट्रैक्टर पलटकर खाई में गिरने से दबकर रीछपुरा निवासी देवेंद्र एवं ग्राम बिरधा निवासी कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों परिवार का सहारा थे। देवेंद्र खुद एक पैर से दिव्यांग था, लेकिन वह दूसरों की जमीन ठेका पर लेकर खेती करता था, वहीं, कमलेश का बड़ा बेटा मानसिक विक्षिप्त है, लेकिन वह भी ठेका पर खेती कर रहा था, लेकिन ट्रैक्टर दुर्घटना में दोनों की जान चली गई। अब दोनों के परिवार असहाय हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम रीछपुरा निवासी देवेंद्र (40) पुत्र हुकुम सिंह घोष एवं ग्राम बिरधा निवासी कमलेश (45) पुत्र रामदास कुशवाहा शनिवार की रात को करीब आठ बजे बिरधा से ग्राम रीछपुरा निवासी उदय सिंह के ट्रैक्टर से ग्राम रीछपुरा में खेतों की जुताई कराने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे करीब पंद्रह फुट नीचे खाई में गिर गया। राहगीरों ने उनके ट्रैक्टर के नीचे दबे उदय सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के गांव में सूचना दी, जिस पर ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस व 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी प्रकार ट्रैक्टर उठाया, जहां उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं देवेंद्र व कमलेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक देवेंद्र के भाई एक पैर से बचपन से ही दिव्यांग था, लेकिन फिर भी वह अपने साहस के बल पर दूसरे ग्राम रीछपुरा में परिवार के भरण पोषण के लिए करीब आठ एकड़ जमीन ठेका पर लेकर खेती कर रहा था। जबकि उसके पास खुद की दो एकड़ जमीन थी, लेकिन ट्रैक्टर का लोन चुकाने के लिए उसने अपने हिस्से की लगभग दो एकड़ जमीन दो वर्ष पहले बेच दी थी। अब उसके पास करीब बीस डिसमिल जमीन है। मृतक देवेंद्र के भाई तिलक ने बताया कि देवेंद्र के दो बेटा हैं और वह दो भाई एक बहन में छोटा था। देवेंद्र की मौत के बाद अब उसके परिवार में उसकी पत्नी ही है और अब उसके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट पैदा हो गया, क्योंकि उसके बाकी भाई भी उससे अलग-अलग रहते हैं। वहीं मृतक कमलेश की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। उसके पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन है और वह भी देवेंद्र के साथ ही ग्राम रीछपुरा में ठेका पर खेती करता था। उसके तीन बेटा हैं, जिनमें बड़ा बेटा अजय (18) मानसिक विक्षिप्त है, जबकि दो अन्य बेटा सचिन पांचवीं एवं शिवराज कक्षा दो की पढ़ाई कर रहा है। मृतक के भाई मनोज ने बताया वह तीन भाई व एक बहन में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed