{"_id":"65d1262be9b6de00b1059aae","slug":"development-works-of-villages-will-be-recorded-on-e-gram-swaraj-portal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-110542-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज होंगे गांवों के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज होंगे गांवों के विकास कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य व गतिविधियों के लिए पंचायती राज विभाग ने पोर्टल तैयार किया है। ग्राम पंचायत में जो विकास कार्य किसी भी विभाग से कराए जाएंगे, वे इस पर दर्ज होंगे। गांव में अन्य विभागों की गतिविधियां भी सचिव के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने सभी विकास कार्यों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। इस पोर्टल पर कार्य दर्ज होने के बाद जो नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी, उसमें ऐसे विकास कार्य किए जाएंगे, जो अभी तक नहीं हुए हैं। कई विभागों से सड़क तो डाल दी जाती है, लेकिन बजट के अभाव में कुछ हिस्सा छूट जाता है, ऐसे अधूरे कार्य को पूर्ण कराया जाएगा। इस पोर्टल से ग्राम पंचायतों में होने वाली डुप्लीकेसी पर लगाम लगेगी। कोई भी विकास कार्य की धनराशि दो बार नहीं निकाली जा सकेगी। अभी देखने में आता है कि एक सड़क निर्माण पर कई बार धनराशि खर्च की जाती है। इस गड़बड़ी को रोकने के लिए पोर्टल सहायक होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन पंचायतों में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे सभी पोर्टल पर दर्ज होंगे। इससे ग्राम पंचायतों में छूटे व अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।