फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Department should prepare for investment more than the target: DM

लक्ष्य से अधिक निवेश के लिए विभाग करें तैयारी : डीएम

Tue, 09 Dec 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Department should prepare for investment more than the target: DM
जीबीसी- 5.0 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

जिले में छह हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के तहत शासन से छह हजार करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अलग-अलग सेक्टरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में इन सभी विभागों के साथ बैठक का आयोजन किया।
जिलाधिकारी ने लक्ष्य से अधिक के निवेश की प्राप्ति के लिए संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, औद्योगिक निवेश में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें बुंदेलखंड क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने की सरकार की योजना के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क को विकसित किया जा रहा है, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। अधिकारी अपने विभागों के अंतर्गत योजनाओं में निवेश करने वाले उद्यमियों को हर संभव सहायता प्रदान करते हुए उनका स्टार्टअप प्रारंभ कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटन विभाग, चिकित्सा एवं शिक्षा, खनिज, उद्यान, वन, ऊर्जा, दुग्ध विकास, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, कृषि, विनियमित क्षेत्र, परिवहन आदि विभागों में आने वाले निवेशकों पर ध्यान देने की बात कही। सभी विभागों के लक्ष्यों को निर्धारित करते हुए निर्देश दिए कि वह अपने निवेशकों से सीधा संपर्क कर उनकी औद्योगिक इकाइयां स्थापित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी निवेशक को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके लाइसेंस, अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि संबंधी कार्य त्वरित गति से पूरा कराएं। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य, उद्यान व परिवहन विभाग में अपने तकनीकी सहायक को भेजकर उनके निवेशकों का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed