{"_id":"5faaf0b48ebc3edc0f59e308","slug":"demand-money-for-alcholol-beaten-lalitpur-news-jhs1808316133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने शराब के लिए पैसे न देन पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने शराब के लिए पैसे न देन पर की मारपीट
विज्ञापन
daru.jpeg
- फोटो : daru.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर में अपराधी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अंतर्राज्जीय बस स्टैंड भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर आसपास में घूम रहे दबंग भी राहगीरों के साथ मारपीट व पैसों की मांग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना नौ नवंबर को बस स्टैंड के पास देखने को मिल रही है। जहां पर कुछ दबंग राहगीर के साथ मारपीट कर पैसों की मांग कर रहे हैं। मारपीट का वीडियो वायरल भी हो रहा है।
शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला घुसयाना निवासी संतोष पुत्र जगन्नाथ रैकवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता है। नौ नवंबर को दोपहर एक बजे मंडी जा रहा था। इसी दौरान बस स्टैंड के पास घात लगाए बैठे घुसयाना निवासी लोगों ने शराब के लिए पैसों की मांग की। मना करने पर गालीगलौज कर लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने पत्थर से मारपीट कर दी। इससे पीड़ित के शरीर में काफी चोट आईं। मारपीट से पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित के परिजन बेहोशी की हालत में घर ले गए। पीड़ित ने कार्रवाई करने की मांग की है।
अमर उजाला ने पहले ही दी थी चेतावनी
अमर उजाला ने बस स्टैंड पर सुरक्षा को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बस स्टैंड पर अपराधियों के घूमने व आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की आशंका जताई थी। जिसके बाद भी बस स्टैंड पर स्थायी रूप से पुलिस बल तैनात नहीं हो सका है। यही कारण है कि बस स्टैंड के पास में ही शराब के लिए पैसे न देने पर पल्लेदार के साथ मारपीट कर दी।