{"_id":"647f84de9b13a507790c61a4","slug":"demand-for-the-construction-of-jakhaura-road-from-the-district-panchayat-president-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-66-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष से जखौरा सड़क बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष से जखौरा सड़क बनवाने की मांग
विज्ञापन
महरौनी। जखौरा-महरौनी संपर्क मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग को लेकर सभासदों सहित कई लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन से मुलाकात कर सड़क बनवाने की मांग की।
महरौनी नगर पंचायत के सभासद प्रेम लाल साहू, सुखवती साहू, अरविंद कौशिक, देवेंद्र भौंडेले, केहर सिंह परिहार, बल्लू साहू, इसरीर खां, निरपत प्रजापति, मनी राम सेन, रतन प्रजापति, खलकु रैकवार, राजू रैकवार, राजेश अहिरवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को बताया कि महरौनी से जखौरा गांव जाने के लिए जो रास्ता है वह खस्ताहाल हो चुका है। इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
बारिश के दिनों में इस लिंक रोड पर निकलना मुश्किल हो जाता है। बीस वर्ष पहले इस रास्ते पर जिला पंचायत द्वारा गिट्टी डाली गई थी, इसके बाद इस रास्ते को पक्का नहीं किया गया है। कहा कि इसी मार्ग से किसान अपने खेतों पर जाते हैं। जखौरा गांव के लोगों के निकलने के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है। बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो किलोमीटर की सड़क कच्ची होने से लोगों की जिंदगी नरक बनी हुई है। अगर इस दो किलोमीटर के रास्ते को पक्का करा दिया जाए तो लोगों को परेशानियों से निजात मिल जाएगी। ब्यूरो