फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand for recovery of stolen goods

डकैती का माल बरामदगी को एसपी को दिया ज्ञापन

Sat, 26 Feb 2022 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for recovery of stolen goods
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दैलवारा में बीते बारह दिन पहले व्यापारी की हत्या कर डकैती के मामले में मृतक के परिजनों और व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर डकैती के माल की बरामदगी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि बीते 13 फरवरी की रात को ग्राम दैलवारा निवासी किराना व्यापारी अरविंद कुमार जैन की हत्या कर डकैती के मामले में पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैै, लेकिन हत्यारोपियों से अभी तक डकैती का संपूर्ण रुपया और लूटे गए जेवरात बरामद नहीं कराए गए हैं। जबकि जेवरातों में सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने की नाक की कील, सोने की नथ, चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, दो से तीन हजार रुपये चिल्लर, पांच हजार से सात हजार रुपया नगदी रोजाना, तीन से चार लाख रुपये नगदी साप्ताहिक और दो से तीन किलो चांदी की मंदिर की ईंट और चार लाख 75 हजार 645 रुपये नकदी की लूट हुई थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सभी आरोपियों ने एक आरोपी के पास जेवरात होना बताया, लेकिन उनसे कोई बरामदगी का प्रयास नहीं किया है और न ही विवेचनाधिकारी द्वारा इस संबंध में न्यायालय से आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। ज्ञापन में कहा कि मृतक व्यक्ति का आना संभव तो नहीं है, लेकिन लूटी हुई संपत्ति बरामद कराई जाए। मृतक के बेेटे अमन व अक्षय जैन एवं व्यापारियों ने एसपी से डकैती का लूटा गया माल आरोपियों से बरामद कराने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडलों के पदाधिकारी महेंद्र जैन मयूर, प्रदीप त्रिपाठी, नरेंद्र कड़ंकी, अंकुर जैन शानू बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed