फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand for Granting Selection Pay Scale to Teachers Based on Seniority

Lalitpur News: वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग

Thu, 07 May 2026 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for Granting Selection Pay Scale to Teachers Based on Seniority
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नई दिल्ली) की ब्लॉक बिरधा इकाई ने एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा को दिया। जिसमें वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग की।

मंगलवार को बिरधा ब्लॉक अध्यक्ष विनय ताम्रकार के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय बिरधा पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि संगठन के माध्यम से शिक्षकों के चयन वेतनमान के संदर्भ में लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। लेकिन शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ अभी तक नहीं मिला है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि संगठन के संज्ञान में आया है कि चयन वेतनमान की पत्रावलियों को तैयार करते समय वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया। पारदर्शिता की कमी भी प्रदर्शित हो रही है। दिसंबर 2024 में दस वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों से पहले जनवरी 2025 और सितंबर 2025 में दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वीकृत चयन वेतनमान की सूची में कई शिक्षकों को माह अप्रैल की वेतन में चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। जबकि उसी सूची में अंकित अन्य शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान नहीं किया गया। दिसंबर 2024 में सेवाकाल के दस वर्ष पूरे कर चुके शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ अभी तक प्रदान नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मांग की कि 10 मई तक ब्लॉक के चयन वेतनमान की श्रेणी में आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। विद्यालयों का निरीक्षण सकारात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए किया जाए। इसके साथ शिक्षकों की अन्य समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विनय ताम्रकार, ब्लॉक मंत्री गौरीशंकर सेन, ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, चंद्रकुमार राजपूत, रामकिशोर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed