{"_id":"6ac2b78b1ea275183e0b90c4","slug":"body-of-young-man-found-hanging-inside-the-house-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-164487-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Mon, 05 Oct 2026 02:01 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। घर के अंदर रस्सी के फंदे पर 30 वर्षीय युवक मंटू लाल निवासी ग्राम खितवांस कोतवाली महरौनी का शव रविवार की दोपहर को लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
परिजनों के अनुसार मंटूलाल मजदूरी करने के साथ-साथ अपनी छोटी सी जमीन पर खेती किसानी करता था। रविवार की दोपहर को वह घर पर था। इसी दौरान उसने म्यांरी से रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद जब घर के अंदर गए तो लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।