फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand for change in route of Jhelum and stoppage of Mahamana Express after closure of Memo

Lalitpur News: झेलम का रूट बदलने और मेमो बंद होने पर महामना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand for change in route of Jhelum and stoppage of Mahamana Express after closure of Memo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। धौर्रा के ग्रामीणों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर महामना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन की मरम्मत के लिए 27 नवंबर से 40 दिन तक झेलम के मार्ग में बदलाव मेमो ट्रेन के बंद होने से धौर्रा स्टेशन से लोगों को आवागमन में परेशानी होगी।

ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे द्वारा किए जा रहे रेल मरम्मत के कार्य के दौरान धौर्रा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली झेलम एक्सप्रेस का मार्ग बदला जा रहा है। वहीं, झांसी-बीना मेमू को 27 नवंबर से 6 जनवरी तक बंद किया जा रहा है। ऐसे में धौर्रा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ ही विद्यार्थी जो ललितपुर में उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके सामने समस्या हो जाएगी। ग्रामीणों ने डीआरएम से धौर्रा स्टेशन पर उक्त ट्रेनों के स्थान पर महामना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। ज्ञापन पर पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, विपिन, संजय जैन, राजेश, अंशुल सोनी, विशाल, अजीत सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed