{"_id":"68fe743adfef05d1410f74a7","slug":"deled-exam-today-basic-teachers-will-do-the-duty-of-room-inspector-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145004-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीएलएड परीक्षा आज, बेसिक के शिक्षक करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीएलएड परीक्षा आज, बेसिक के शिक्षक करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी
विज्ञापन
चार परीक्षा केंद्राें पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा, 2962 परीक्षार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डीएलएड के प्रथम और तृतीय सेमस्टर की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे से चार केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक को कक्ष निरीक्षकों के तौर पर तैनात किया गया है।
डीएलएड़ की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को चार परीक्षा केंद्र जीआईसी, जीजीआईसी, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज और वर्णी जैन इंटर कॉलेज में होगी। परीक्षा में करीब 2962 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें प्रथम सेमेस्टर में 1632 व तृतीय सेमेस्टर में 1330 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रविवार को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सिटिंग प्लान बनाया गया। परीक्षा को शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 134 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है। इसमें परीक्षा केंद्र वर्णी जैन इंटर कॉलेज में 24, जीआईसी में 40, जीजीआईसी में 35 और नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में 35 शिक्षक-शिक्षिकाएं कक्ष निरीक्षक के तौर पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली सदर से पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्रभारी प्राचार्य डायट रणवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे।