बेतवा नदी के किनारे दीपदान किया
ललितपुर। रणछोर धाम के निकट बेतवा नदी के किनारे गंगा उत्सव-2021 के तहत दीपदान कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
शुभारंभ बुधवार की देर शाम को जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीपदान एवं गंगा आरती की गई, इसमें क्षेत्र के निवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वक्ताओं ने बताया कि ग्रामीणों में जागरूकता के कारण ही विदिशा के पास फैक्ट्री स्थापित की गई थी, जिसका कचरा इस नदी में प्रवाहित किया जाता था, जिसे बंद करा दिया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, प्रभागीय निदेशक/संयोजक डीएन सिंह, ग्राम प्रधान धौर्रा उपस्थित रहे।