फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Death of a laborer working in the field due to snake bite

खेत में काम कर रहे मजदूर की सांप के काटने से मौत

Mon, 04 Jul 2022 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Death of a laborer working in the field due to snake bite
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम टोड़ी डुलावन निवासी ऊदल कुशवाहा (60) पुत्र कामता रविवार को सुबह खेत में काम कर रहा था, तभी उसे सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन उसे पहले झाड़-फूंक कराने ले गए। बाद में हालत अधिक खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम टोड़ी डुलावन निवासी ऊदल कुशवाहा रविवार को अपने खेत पर जाकर सुबह करीब 10 बजे मक्का की फसल के लिए कुएं के पास खेतों की गुड़ाई कर रहा था। इस दौरान वहां निकले एक सांप ने उसकी दाहिने हाथ की अंगुली में काट लिया। उसके चिल्लाने पर खेत पर आसपास काम कर लोगों ने तत्काल उसे उठाया और परिजनों को सूूचना दी। परिजन उसे पहले तो झाड़-फूंक के लिए गांव पड़वा में ले गए, लेकिन वहां झाड़-फूंक के बाद भी उसे लाभ नहीं हुआ। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस जिला अस्पताल ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे प्रमोद ने बताया कि मृतक के तीन बेटा एवं तीन बेटियां हैं और वह चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed