फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances

Lalitpur News: युवक का संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला शव

Wed, 17 Jul 2024 05:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances
ललितपुर। साढू के घर आए युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे ने अपनी चाची सहित चार लोगों पर मारपीट कर हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के थाना दिगौड़ा अंतर्गत ग्राम बिलगांय निवासी राजेंद्र सिंह (40) पुत्र सोबरन सिंह 14 जुलाई को अपनी पत्नी और पुत्र के साथ खैरा गांव में अपने साढू के घर आया था। मृतक के भतीजे गब्बर के मुताबिक 15 जुलाई की देर रात चाचा ने उसे फोन किया और बताया कि उसकी पत्नी और साढू, उनका भाई और बहनोई ने उनके साथ मारपीट की है और उसे जाने नहीं दे रहे हैं। वह लोग उसे यहां से ले जाएं, वरना उसे मार देंगे। इसके बाद रात करीब तीन बजे फिर से चाचा ने फोन किया और अपनी फिर वही बात दोहराई। चाचा के फोन आने की बात उसने परिजनों को बताई। इसी बीच मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसके चाचा के साढू ने फोन किया और राजेंद्र के आत्महत्या करने की बात कही। वह लोग ग्राम खैरा के लिए घर से निकले। रास्ते में पुलिस ने फोन किया और गांव न आने की बात कहते हुए बताया कि राजेंद्र का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया है। फिर सभी पीएम हाउस पहुंचे। गब्बर ने चाचा की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed