फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of young man found hanging from dish wire in house

Lalitpur News: घर में डिश के तार से लटका मिला युवक का शव

Tue, 20 Jun 2023 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 20 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from dish wire in house
भाभी और बहन ने मोहल्ले के दो युवकों पर घर में घुसकर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

बोलीं-90 रुपये उधारी को लेकर देवर को मारपीट कर दी थी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ला चौकाबाग बाईपास के पास निवासी राजेश रैकवार (28) का शव सोमवार की सुबह उसके घर में डिश के तार से लटका मिला। परिजनों ने मोहल्ले के दो युवकों पर हत्या कर शव लटकाने के आरोप लगाए हैं। मृतक की भाभी अंजू ने बताया कि रविवार को हाईवे के किनारे स्थित उसकी दुकानों में होटल का संचालन करने वाले होटल स्वामी के दो पुत्रों ने उसके देवर राजेश को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें वह चोटिल भी हो गया था। मोहल्ले वालों ने किसी प्रकार बीच बचाव कर उसे बचाया था।
उन्होंने बताया कि चौकाबाग के पास से निकले बाईपास हाईवे के किनारे राजेश के छोटे चाचा की कुछ दुकानें हैं। वह दुकानों को किराए पर दिए हैं। इन्हीं दुकानों में एक दुकान में होटल खुला है। आरोप है कि होटल स्वामी के राजेश को 90 रुपये उधार के देने थे। रविवार को होटल संचालक के दोनों पुत्रों ने राजेश के साथ 90 रुपये की उधारी को लेकर मारपीट की थी।
विज्ञापन

इसके बाद रात को राजेश अपने कमरे में चला गया था। सुबह मां संतोष बाई जब कमरे में गई तो वहां पर राजेश का शव डिश के चार से लटक रहा था। अंजू ने होटल स्वामी के दोनों पुत्रों पर रात को घर में घुसकर राजेश की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बहन संगीता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोनों युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, पैनल पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि परिजनों ने एक शिकायती पत्र दिया है, जिसमें हत्या के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

भाभी बोली-आत्महत्या नहीं कर सकता मेरा देवर
मृतक की भाभी अंजू ने बताया कि उसके ससुर और पति की मौत के बाद उसका देवर ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अंजू ने यह भी बताया कि उसके देवर ने तब आत्महत्या नहीं की जब ससुर व पति राजेश पर करीब 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज छोड़ गए थे। उसके देवर ने वह कर्ज चुकाया था और परिवार का पालन पोषण भी करता रहा। अब जब सब कुछ ठीक हो गया तो उसका देवर आत्महत्या कैसे कर सकता है ?

शव हाईवे पर रखकर जाम लगाने जा रहे परिजनों को पुलिस ने समझाया
ललितपुर। राजेश का शव पोस्टमार्टम हाउस से लेकर परिजन नेशनल हाईवे-44 पर जाम लगाने के लिए निकले थे, इसी दौरान जानकारी पर सीओ सदर अभय नारायण, शहर कोतवाल हरीशंकर चंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम लगाने से रोक लिया। देर शाम पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed