फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a young man who left saying he was going to a friend's place found on the railway tracks

Lalitpur News: दोस्त के यहां जाने की बात कहकर निकले युवक का शव रेल पटरियों पर मिला

Sun, 11 Aug 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who left saying he was going to a friend's place found on the railway tracks
परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकले युवक का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।

शुक्रवार की रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नईबस्ती चौकी क्षेत्र में रेल पटरी के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अप रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1035/23-21 पर 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला। जिसपर उसका नाम गोविंद सिंह निवासी ग्राम समोंगर अंकित था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई तो वह मौके पर पहुंच गए थे। मृतक की बुआ के पुत्र कीर्तिमान ने बताया कि उसका भाई गोविंद शुक्रवार को घर से शहर के मोहल्ला नईबस्ती में रहने वाले अपने मित्र के यहां जाने की बात कहकर निकला था। शाम को गोविंद ने गांव के एक अपने दोस्त को फोन किया और आत्महत्या करने बात कही थी। जानकारी होने पर वह फोन लगाने लगे थे लेकिन गोविंद से बात नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या की बात कही। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed