{"_id":"61db39de7fe4f37b72183ed6","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-lying-in-a-drain-lalitpur-news-jhs2127976171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा स्थित विदुआ कॉलोनी में रात भर से गायब युवक का शव नाले में पड़ा मिला।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अतुल सोनी (38) शनिवार की रात को करीब आठ बजे घर से किसी काम से निकला था। उसके रात भर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 12 बजे उसका शव तालाबपुरा स्थित विदुआ कॉलोनी से निकले एक नाले में पड़ा मिला। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
गोविंद सागर बांध चौकी प्रभारी मनीष शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नाले से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां रामप्यारी ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अतुल के शराब का सेवन करने की बात लिखी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि वह (मृतक) शनिवार की रात में अधिक शराब के नशे में नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और वह चार बहन व दो भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह एक होटल में काम करता था।