फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

Lalitpur News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 06 Oct 2023 01:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
भाई ने कहा-उड़द की फसल खराब होने के कारण कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव खेत पर नीम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के भाई ने बताया कि बारिश से उड़द की फसल खराब हो जाने के चलते उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम पुराधनकुआं निवासी काशीराम (20) पुत्र दशरथ अहिरवार खेत पर बने मकान में परिवार सहित निवास करता था। बुधवार की रात को काशीराम खेत में खड़ी मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह भाई राहुल सोकर उठा तो काशीराम को बिस्तर पर नहीं पाया। उसने आसपास खोजबीन की तो काशीराम खेत पर लगे नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राहुल ने बारिश से उड़द की फसल खराब हो जाने के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed