फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a young found on roof under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थतियों में छत पर पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 05 Nov 2019 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young found on roof under suspicious circumstances
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मुहारा में सोमवार की सुुबह एक युवक का शव मकान की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के गले में निशान थे, जबकि कानों से खून बहा था। भाइयों ने मृतक की पत्नी और पत्नी ने बड़े भाई (जेठ) पर हत्या के आरोप लगाए हैं। ऐसे में मामला और पेंचीदा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम मुहारा स्थिति चैना मुहल्ला निवासी कमल (25) पुत्र मोतीलाल कुशवाहा अपने मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ निवास करता था। उसके माता-पिता और दो भाई गांव में अलग मकानों में रहते है। सोमवार की सुबह सात बजे तक जब कमल दिखाई नहीं दिया तो उसके पिता ने भाइयों को देखने के लिए घर भेजा। भाइयों ने छत पर जाकर देखा तो कमल कंबल ओढ़े लेटा दिखाई दिया। भाइयों ने आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं उठा। जब भइयों ने पास आकर देखा तो कमल मृत अवस्था में पड़ा था। कमल के मृत होने की सूचना अन्य परिजनों व ग्रामीणों को होने पर उसके घर पर भीड़ लग गई। मृतक के पिता व भाइयों ने देखा कि कमल के गले में दबाने का निशान था, जबकि कानों से खून बहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना जखौरा व बांसी चौकी पुलिस मौके पर गई और मामला संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसके दो बच्चे हैं। मृतक के भाइयों ने मृतक की पत्नी और उसके साथी पर हत्या के आरोप लगाए। जबकि, मृतक की पत्नी ने मृतक के बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया। इससे मामला पेंचीदा हो गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी व भाई को थाने में ले जाकर पूछताछ की। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही युवक की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का शव उसके ही घर की छत पर संदिग्ध अवस्था में मिला है। भाई ने मृृतक की पत्नी पर, पत्नी व उसके मायके वालों ने जेठ पर हत्या के आरोप लगाए हैं। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- महेश कुमार, थानाध्यक्ष जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed