फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a teenage girl found hanging from a tree, accused of murder

Lalitpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप

Sat, 18 Jan 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging from a tree, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी (ललितपुर)। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मुहारा स्थित घर से बृहस्पतिवार रात लापता हुई 15 वर्षीय सीमा का शव शुक्रवार को सुबह आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता कैलाश कुशवाहा ने गांव के एक युवक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह पहले उन्हें धमकी दे चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीमा ने घर के अन्य लोगों संग खाना खाया और कमरे में सोने को चली गई थी। कमरे में उसके साथ चचेरी बहन रागनी भी सो रही थी। रात करीब 3 बजे जब रागनी नींद से जागी तो कमरे में सीमा नहीं थी। उसने परिजन को बताया। बेटी को घर में खोजा पर पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वह पत्नी भागवती के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर बाड़े में गाय का दूध लेने गए। वहां आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से सीमा का शव लटका मिला। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा होने की उम्मीद में काटी रस्सी
पिता कैलाश ने बताया कि सीमा कक्षा 9 की छात्रा थी। वह तीन बहन, एक भाई में तीसरे नंबर की थी। जब उसे फंदे पर लटकता हुआ देखा तो जीवित होने की आस में पास में रखा चारा काटने का हसिया उठाया और पेड़ पर चढ़कर रस्सी को काट दिया। जैसे ही सीमा नीचे गिरी तो मां भागवती ने उसे गोद में ले लिया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सीमा जिस रस्सी से लटकी थी, उसे पास में ही बने कुएं से पानी खींचने के लिए प्रयोग किया जाता था।
सुलगते सवाल
- बृहस्पतिवार रात कैलाश के घर के मुख्य दरवाजे पर लगे लोहे के चैलन पर ताला लगा था। सीमा के लापता होने के समय भी वह लगा था।
- घर की दीवारों 12-13 फीट ऊंची हैं। इससे कूदने पर चोटिल होने का भय है।
- जिस आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला व करीब 15 फीट ऊंटा है। पिता के अनुसार सीमा पेड़ पर नहीं चढ़ पाती थी।
- जिस रस्सी के फंदे पर शव मिला वह कुएं पर रखी थी, रात के अंधेरे में उसने रस्सी को कैसे खोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed