फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Darkness in Company Bagh for two weeks, careless responsible

Lalitpur News: कंपनी बाग में दो सप्ताह से छाया अंधेरा, जिम्मेदार हुए बेपरवाह

Sat, 31 Dec 2022 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Darkness in Company Bagh for two weeks, careless responsible
ललितपुर। शहर के प्रमुख पार्क कंपनी बाग में दो सप्ताह से अंधेरा पसरा हुआ है। यहां पर दो सप्ताह पूर्व पालिका की कचरा गाड़ी खंभा से टकराने से तिरछा होकर लटक गया था। तब से तार भी जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर झूल रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदारों ने पार्क की लाइट बंद कर दी गई है। अब शाम होते अंधेरे में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहा है। बाग में सुबह और शाम को टहलने वालों ने टहलने से किनारा कर लिया है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर के कंपनी बाग में 14 दिसंबर को पालिका व अन्य विभागों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाप्त होने पर कचरा उठान को पहुंची गाड़ी पार्क के बिजली खंभा से टकरा गई थी। इससे खंभा तिरछा होकर लटक गया था। इसके तार भी जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर झूल गए। मौके पर किसी भी प्रकार की घटना होने से बच गई।लेकिन, अब जिम्मेदारों ने खंभा को ठीक न कराकर पार्क की लाइट को बंद कर दिया गया है। अब पार्क में प्रकाश नही रहा है। शाम होते ही अंधेरा होने से शाम को घूमना बंद हो गया है। हालत यह है कि पार्क में जहां रात्रि नौ बजे तक और सुबह पांच बजे से घूमने पहुंचने वाले लोगों केे दिक्कत हो रही है। शाम को अधिकांश लोगों ने बाग में जाने से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

कंपनी बाग में लाइटें बंद होने से समस्या हो गई है। अब शाम होने के बाद अंधेरा होने से आवाजाही में समस्या हो रही है। - प्रदीप जैन
कंपनी बाग में शहर की अधिकांश आबादी घूमने के लिए पहुंचती है। यहां पर खंभा व तारों की मरम्मत कराकर दुरुस्त किया जाए। - अनूप जैन
कंपनी बाग में खंभा गाड़ी के टकराने से तिरछा हो गया है। करंट न लगे, इसके लिए लाइट बंद करा दी गई है। खंभा ठीक होते ही लाइटें चालू कराईं जाएंगी। - निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed