फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Darauna defeated Dhauri sagar in the final

फाइनल में दरौना ने धौरीसागर को हराया

Wed, 29 Jan 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Darauna defeated Dhauri sagar in the final
मड़ावरा में क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। ब्लाक मड़ावरा के अंर्तगत ग्राम पंचायत उल्दनाखुर्द में स्व. महीपाल सिंह यादव उर्फ मजले की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मैच में ग्राम दरौना की टीम ने धौरीसागर को 68 रन से मात दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत आलोक कुमार दुबे रहे। फाइनल मैच ग्राम दरौना व धौरीसागर की टीम के मध्य खेला गया। ग्राम दरौना ने पहले खेलते हुए 188 रन बनाए। जवाब में ग्राम धौरीसागर टीम 120 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह दरौना ने 68 रन से मैच जीत लिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ कमलेश भौंडेले और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ सनत पुरोहित को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मैच को रोमांचक बनाने के लिये प्रत्येक छक्के पर सौ रुपया की इनाम राशि रखी गई थी, जिसमें खिलाड़ियों ने छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया। खिलाडी राजा भैया को ‘बेस्ट कैच ऑफ फील्डर’ से सम्मानित किया गया। ग्राम उल्दना खुर्द प्रधान जगदीश यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धर्मेंद्र सिंह प्रधान सौंरई, पूर्व प्रधान कुंजन सिंह, अभिनंदन अब्बू जैन, शिक्षक महेंद्र सिंह यादव, रोजगार सेवक करन यादव, भज्जू कुशवाहा, ब्रजलाल कुशवाहा, राहुल यादव, कल्लू यादव, अरविंद झा, बंटी झा, नन्नू यादव, यादवेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सुरपाल यादव, कुलदीप बरार आदि लोग मौजूद रहे। आयोजक अतुल उर्फ गोलू यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed