फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DAP was being sold at a higher price

Lalitpur News: अधिक कीमत पर बेची जा रही थी डीएपी

Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
DAP was being sold at a higher price
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

तालबेहट। बुधवार को तेरई फाटक के पास दुकान पर निर्धारित दाम से अधिक मूल्य पर खाद विक्रय होने की जानकारी के बाद एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने तत्काल मौके पर चौकी प्रभारी को भेजा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हुआ।
बोआई के समय डीएपी की किल्लत से किसान परेशान होकर महंगे दामों में खाद खरीदने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक खाद विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, अधिकांश खाद विक्रेता इन नियमों को नजर अंदाज करते हुए मनमाने तरीके से अधिक मूल्य पर खाद बेच रहे हैं।
विज्ञापन

तेरई फाटक स्थित एक खाद विक्रेता द्वारा डीएपी की बोरी 1600 रुपये में किसानों को बेचे जाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल चौकी प्रभारी मनीष कुमार को मौके पर भेजा। किसानों ने बताया कि उन्हें 1600 में बोरियां दी जा रही हैं। उपनिरीक्षक ने दुकानदार को जमकर फटकार लगाई और आगे ऐसा करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। किसानों से वसूले गए अधिक दाम भी वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed