{"_id":"5e73cb0f8ebc3e6fd3100ca4","slug":"daily-cutting-more-than-150-light-connection-lalitpur-news-jhs162845523","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिदिन काटे जा रहे डेढ़ सौ से अधिक बिजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिदिन काटे जा रहे डेढ़ सौ से अधिक बिजल कनेक्शन
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा आसान किस्त योजना में घरेलू व ट्यूबवेल कनेक्शनों से बकायादारी वसूली के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ सौ से दो सौ से अधिक कनेक्शन प्रतिदिन काटे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 18 लाख रुपये की बकाएदारी पर 145 बिजली कनेक्शन काटे गए।
बिजली विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की विद्युत वसूली के लिए घरेलू कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त और नलकूप संयोजनधारी उपभोक्ताओं के लिए किसान आसान किस्त योजना शुरू की है, जो 31 मार्च तक लागू रहेगी। इसके लिए विभाग द्वारा शहरी व ग्रमीण क्षेत्रों में रोज राजस्व वसूली और योजना में पंजीकरण कराने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जो विद्युत बकाएदार योजना में पंजीकरण भी नहीं करा रहे हैं और बकाएदार भी है तो ऐसे में पंजीकरण नहीं कराने की दशा में अभियान के दौरान विभाग द्वारा उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसी दौरान कटिया या फिर केबल जोड़कर या मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी के मामले भी पकड़े जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बकाएदारी होने पर रोज लगभग 150 बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को विभाग द्वारा तालबेहट, जखौरा, महरौनी, मड़ावरा, पाली, बिरधा आदि क्षेत्रों में विद्युत अभियान के दौरान लगभग 18 लाख रुपये की बकाएदारी पर 145 अलग-अलग बिजली कनेक्शन काटे गए। शहरी क्षेत्र में दो दिन में बिजली चोरी के 24 मामले पकड़े गए, जिनके खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आसान किस्त योजना लागू की गई है, जिनके पंजीकरण किए जा रहे हैं। जो बकाएदार पंजीकरण नहीं करा रहे हैं, उनके खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाकर वसूली की कार्रवाई की जा रही है, जो बकाया नहीं दे रहे, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
- आकाश सचान, अधिशासी अभियंता द्वितीय