फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dagdagi cowshed controversy: Police on the lookout for wanted accused

डगडगी गोशाला विवाद : वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 26 Nov 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dagdagi cowshed controversy: Police on the lookout for wanted accused
- एक आरोपी को 24 नवंबर को गिरार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया था जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गिरार क्षेत्र के डगडगी में गोशाला में हुए विवाद के बाद गिरार थाना व कोतवाली सदर में दर्ज तीन मुकदमों के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।

थाना गिरार क्षेत्र में स्थित डगडगी गोशाला में 21 नवंबर को विवाद हो गया था। इस मामले में पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम की तहरीर पर मनोज कुशवाहा, देवेंद्र कौशिक और अरविंद मिश्रा के खिलाफ अवैध वसूली, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में थाना गिरार में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरा मुकदमा ग्राम प्रधान गिरार प्यारीराजा के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज किया था। तीसरा मुकदमा कोतवाली सदर में योगेंद्र कुमार की तहरीर पर देवेंद्र कौशिक के खिलाफ दर्ज हुआ था। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए भी जुटी हुई थीं। सोमवार को थाना गिरार पुलिस ने मुकदमों के वांछित आरोपी देवेंद्र कौशिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। एक आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस की टीमें शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं, मुकदमों की जांच पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए लोगों से आवश्यक जानकारी लेने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed