फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dagdagi cow shelter no entry congress member

डगडगी गोशाला में नहीं घुस सके कांग्रेसी

Wed, 23 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
dagdagi cow shelter no entry congress member
कल्यानपुरा गोवंश आश्रय स्थल का बंद गेट। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को ग्राम डगडगी स्थित गोशाला में जानकारी लेने पहुंचे तो वहां उपस्थित खंड विकास अधिकारी मड़ावरा दीपेंद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय सदस्य धनीराम अहिरवार ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपने कारनामे छिपाने के लिए गोआश्रय स्थलों पर पुलिस तैनात कर लोगों को जाने से मना कर रहा है। तानाशाह अफसर चाहते हैं कि उनके कारनामों की पोल न खुले। इसीलिए गोशालाओं के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। धनीराम अहिरवार के साथ जाहर सिंह बघेल, धर्मसिंह बाबूजी, आशाराम तिवारी, नगर अध्यक्ष महरौनी अखिलेश मलैया, लक्ष्मीनारायण पटैरिया, ब्लॉक अध्यक्ष मड़ावरा पुष्पेंद्र सिंह राजपूत आदि ने बताया कि सभी लोग ग्राम डगडगी स्थित गोशाला में गोवंशों की हालत देखने पहुंचे तो बीडीओ मड़ावरा ने अंदर नहीं जाने दिया।

मड़ावरा क्षेत्र के डुगउुगी गो आश्रय केंद्र के बंद गेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता।

मड़ावरा क्षेत्र के डुगउुगी गो आश्रय केंद्र के बंद गेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed