फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   current in house

दर्जन भर घरों में दौड़ा करंट, एक की मौत

Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
current in house
प्रशासन - फोटो : demo pic
डाेंगराखुर्द (पाली)। ग्राम बनियाना में हाइटेंशन लाइन का तार ट्रांसफार्मर पर गिरने से दौड़े करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर और कई खंभों पर तार जलने लगे। हादसे में दर्जन भर से अधिक घरों में करंट दौड़ गया। इससे कई लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को हादसे की सूचना देने के बावजूद डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं काटी गई।
विज्ञापन



बिरधा स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित नाराहट फीडर से ग्राम बनियाना में हाइटेंशन लाइनों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे मुरलीधर बुनकर के मकान के पास 11 हजार केवी लाइन में अचानक फाल्ट हो गया और एक तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। हाइटेंशन तार के ट्रांसफार्मर से टकराते ही दूर तक गांव में फैली लाइन व खंभों से धमाकों की आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। यह देख लोग घरों से बाहर की ओर भागे। इतने में दर्जन भर से अधिक घरों में भी करंट दौड़ गया। इस बीच रोहित पुत्र प्रहलाद भी अपने घर का गेट खोलकर बाहर निकलने लगा, लेकिन गेट में करंट आने से वह चिपक गया। यह देख उसके पिता प्रहलाद दौड़कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गए। जबकि, कुछ मिनटों में ही रोहित जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन



ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रोहित की रास्ते में ही मौत हो गई। घरों में करंट दौड़ने से विद्युत उपकरण भी जल गए। ग्रामीणों के अनुुसार हाइटेंशन तार टूटकर गिरने के दौरान खंभों में काफी देर तक आग जलती रही। पीसीसी खंभों का सीमेंट जलने से उनके सरिए तक निकल आए हैं। लल्लू नायक के घर में लगा पंखा, कूलर, फ्रिज जल गए। रविकांत रजक के घर की एलसीडी, श्यामलाल की टीवी जल गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। लेकिन, करीब डेढ़ घंटे बाद भी गांव की बिजली बंद नहीं की गई। इस घटना से ग्रामीणों में विद्युत विभाग और प्रशासनिक अफसरों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed