फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Current and cold took the lives of two farmers

करंट और ठंड ने ली दो किसानों की जान

Thu, 30 Dec 2021 08:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Current and cold took the lives of two farmers
तालबेहट। विकासखंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम गूगर में सिंचाई करते समय खेत में टूटे तार में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं थाना पूराकलां अंतर्गत भुचेरा में ठंड से किसान की मौत हो गई। उपजिलाधिकारी ने भुचेरा में मृत किसान की मौत को स्वाभाविक मौत बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम गूगर निवासी कोमल (40) पुत्र दौलती बृहस्पतिवार को सुबह अपने खेतों में पानी देने गया था। गीले खेतों में अचानक विद्युत तार टूटकर गिरा। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम भुचेरा में हुई। जहां रमेश वंशकार (40) पुत्र मुन्ना लाल सुबह राशन लेने दुकान पर गया था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद वह अपने घर पहुंचा। परिजन उसे तत्काल सीएचसी तालबेहट लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में परिजनों ने उसकी मौत की वजह ठंड बताई। उपजिलाधिकारी एसपी सिंह के अनुसार कि रमेश की मौत ठंड से न होकर स्वाभाविक मौत है। वही गांव में इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed