फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cupple eating poison in home dispute

घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर

Sun, 15 Dec 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
cupple eating poison in home dispute
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा के मजरा रामनगर में पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुरा निवासी मंगल (20) पुत्र लक्ष्मन का शुक्रवार की देर शाम पत्नी रश्मि से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने जहर खा लिया। इसी बीच दोनों ने एक-एक करके घर में उड़द की फसल के लिए रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। यह देख घर के अन्य सदस्यों ने मोहल्ले वालों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। फिलहाल, दोनों की हालत में अब सुधार है। मंगल की मां सखी ने बताया कि दोनों पति - पत्नी में पहले तो किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया, इसके बाद दोनों ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed