फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crowd reduced for Mahakumbh, special trains are going empty

Lalitpur News: महाकुंभ के लिए कम हुई भीड़ स्पेशल ट्रेनें जा रहीं खाली

Sun, 02 Feb 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Crowd reduced for Mahakumbh, special trains are going empty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में मौनी अमावस्या पर जहां प्रयागराज जाने वाली ट्रेन ठसाठस भरकर जा रही थीं। अब प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें खाली जा रही हैं। शनिवार को प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन से गिने चुने यात्री ही प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में जनपद से सोलह हजार से अधिक लोगों ने प्रयागराज पहुंचकर पवित्र गंगा स्नान किया और बीते शुक्रवार की देर शाम तक अलग-अलग वाहनों व ट्रेनों से यात्रियों का आना जारी रहा। इसके चलते दो दिनों से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में जनपद से गिने चुने श्रद्धालु ही प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। शनिवार को भी दोपहर में आने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन में पचास से भी कम श्रद्धालु ललितपुर से सवार हुए। हालांकि रात वाली रूटीन की ट्रेनों से कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक बनी हुई है। ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed