{"_id":"67b779614af71e1b7c0a6397","slug":"crowd-increased-again-at-the-station-two-kumbh-mela-trains-were-run-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-130049-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्टेशन पर फिर बढ़ी भीड़, दो कुंभ मेला ट्रेन चलाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्टेशन पर फिर बढ़ी भीड़, दो कुंभ मेला ट्रेन चलाई गईं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को स्टेशन पर फिर से भीड़ बढ़ गई तो रेलवे को दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनाें को चलाना पड़ा।
महाकुंभ जाने के लिए बृहस्पतिवार शाम चार बजे से स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी। देर शाम तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए। रात सात बजे ललितपुर से सूबेदारगंज के लिए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म एक पर आते ही श्रद्धालु दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पूरी ट्रेन फुल हो गई। जिसे जहां जगह मिली, वहीं बैठ गया। गेट के पास भी महिलाएं और बच्चे फर्श पर बैठे दिखे। जबकि, सीटों के बीच भी जगह बनाकर बैठे नजर आए। सभी डिब्बों में बाथरूम के पास फर्श पर भी बड़ी संख्या में लोग बैठे देखे गए।
वहीं, सैकड़ों श्रद्धालु प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया में बैठे नजर आए और दूसरी ट्रेन का इंतजार करते दिखे। जीआरपी थाना प्रभारी ने लटक रहे यात्रियों को दूसरी ट्रेन से जाने के लिए समझाया, ताकि कोई दुर्घटना न हो। वह फोर्स के साथ लगातार गश्त करते रहे। यात्रियों की संख्या बढ़ती देख स्थानीय रेलवे अधिकारी ने भीड़ का वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी और दूसरी ट्रेन की मांग की। रात दस बजे के बाद एक और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन उपलब्ध कराई गई।