फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crops suffer heavy damage due to rain; 1.02 lakh farmers to receive assistance.

Lalitpur News: बारिश से फसलों को भारी नुकसान, 1.02 लाख किसानों को मिलेगी सहायता

Sat, 12 Sep 2026 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Crops suffer heavy damage due to rain; 1.02 lakh farmers to receive assistance.
ललितपुर। जनपद में भारी बारिश से हुए फसल नुकसान के लिए कृषि विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव कृषि सांख्यिकी निदेशक और फसल बीमा को भेजा गया है। इसका उद्देश्य बीमित ऋणी और गैर-ऋणी किसानों को तात्कालिक सहायता दिलाना है।
विज्ञापन

अक्तूबर के अंतिम सप्ताह और सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में अत्यधिक वर्षा हुई थी। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने इस पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की है। फसल नुकसान का सही और त्वरित आकलन करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। इन संयुक्त टीमों में राजस्व, कृषि विभाग और फसल बीमा प्रतिनिधि शामिल हैं। ये टीमें गांव-गांव जाकर पूरी पारदर्शिता से फसलों का सर्वे करेंगी। सर्वे में जनपद के 99,051 ऋणी और 3,162 गैर-ऋणी बीमित किसान शामिल होंगे। जनपद में कुल 1,02,213 किसानों ने फसल बीमा कराया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुल 1,02,213 प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी। इनमें बीमित ऋणी और गैर-ऋणी दोनों श्रेणियों के किसान शामिल हैं। यह सहायता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियमों के अंतर्गत दी जाएगी। मध्यावस्था प्रतिकूलता के तहत एक विशेष प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है। यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की निदेशक, कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed