फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crops of many farmers were washed away due to release of water in the canal of Shahzad Dam

शहजाद बांध की नहर में फिर पानी छोड़ने से बह गईं कई किसानों की फसल

Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crops of many farmers were washed away due to release of water in the canal of Shahzad Dam
तालबेहट (ललितपुर)। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की शिकायत करना ग्राम पूराविरधा के किसानों को महंगा पड़ गया। मंगलवार को पुन: नहर से तेज गति से छोड़ा गया, इससे पानी किसानों के खेतों में भर गया और गांव के कई किसानों की फसलें बह गईं। इससे किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों ने जिलाधिकारी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले शहजाद बांध से निकली नहर का पानी तीन दिन तक किसानों के खेतों में जा रहा था। किसानों ने इस पानी को रोकने के लिए कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी थी। जिसके बाद मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी गए थे।
विज्ञापन

यहां किसानों ने अपनी बर्बाद फसलों को दिखाते हुए अपनी व्यथा बताई थी। अधिकारियों ने उस स्थान पर नहर से पानी का संचालन बंद करवा दिया था और किसानों को इसके स्थाई समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क करने की बात कही थी। किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत करने से नाराज शहजाद बांध के अधिकारियों ने मंगलवार को फिर नहर से पानी का संचालन शुरू करवा दिया। इससे पानी के बहाव में उनकी फसलें बह र्गइं। किसान लाखन सिंह, हल्के, महेंद्र आदि ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराते हुए किसानों के साथ इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सूचित किए बगैर नहर में पानी नहीं छोड़ना चाहिए था। इस संबंध में विभागीय अधिकारी को पत्र भेजकर जवाब मांगा जाएगा। एसपी सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed