{"_id":"6aa1c3f233ced5cf9409de2d","slug":"crops-destroyed-by-excessive-rainfall-farmers-seek-compensation-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162829-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा
Thu, 10 Sep 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम भोंरदा के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि गांव में हुई भारी बारिश से खेतों में जलभराव हो गया, जिससे उनकी फसलें खराब हो गई है किसानों ने अधिकारियों से फसलों का सर्वे करा कर हुए नुकसान का आकलन कराया जाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत भोंरदा में अधिक वर्षा के चलते सोयाबीन, मूंग, उड़द, मक्का, तिली, मूंगफली की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है, जिससे कि किसान आत्महत्या करने के लिए बाध्य हैं। किसानों की आय का कोई भी साधन नहीं है, फसल ही मात्र एक आय का सहारा है और उक्त फसल अधिक वर्षा के चलते नष्ट हो चुकी है, जिससे कि उनको फसल का मुआवजा दिलाया जाना न्यायोचित है, जिससे कि वे सभी किसान आगे की नई फसल बो सकें। किसानों ने जिलाधिकारी से अधिक वर्षा के चलते हुई नष्ट फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रेमचंद झा, तुलई, गोरेलाल, नृपत, भरत कुमार, मुलायम सिंह, प्रताप, पूरनलाल आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद