फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crops damaged by rain

लगातार बरसात होने से किसानों की फसलों को नुकसान

Sat, 07 Aug 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
crops damaged by rain
खेत में भरा बरसात का पानी व खराब हो रही फसल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/डोंगराखुर्द। कुदरत के कहर से किसान बेहाल हैं। पहले बारिश न होने से खरीफ की बुवाई देर से हो सकी। जब बीजों में अंकुर फूटने लगे तो बारिश से खेत लबालब हो गए। लगातार बारिश के कारण उड़द, मूंग, सोयाबीन और मक्का की फसलें खराब होने लगी हैं।
विज्ञापन

किसान पिछले कईं वर्षों से ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, सूखा, तुषार की मार झेल रहे हैं इसी कारण अब वह कर्ज में डूबता जा रहा है। इस साल किसानों को खरीफ की फसल से काफी अच्छी उम्मीद थी लेकिन लगाकर बारिश होने के कारण खेतों में पानी भरा रहने से फसलों के छोटे पौधे दो पत्ते के रह गए। किसानों ने बताया कि लगाकर बारिश होने से उड़द, मूंग के पौधों की जड़े गल गईं क्योंकि कई दिनों से धूप नहीं निकली। उन्हें फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है। नाराहट क्षेत्र के डोंगराखुर्द, दिगवार, पटना, पारौल, गुरयाना, देवरी, चादौरा, गुढा खिरिया, अर्जुन खिरिया बनयाना आदि गांव में फसलों का काफी नुकसान हुआ है। फसलों के पौधों से ऊपर खेत में पानी भरा हुआ है जिससे फसलें सड़ गई।
विज्ञापन

----------
दस हजार प्रति क्विंटल के हिसाब से 10 एकड़ खेत में चार क्विंटल सोयाबीन बोया था लेकिन लगातार बारिश होने से फसल बढ़ नही पा रही है। अब लागत तो दूर बात बीज भी नहीं निकलना है।-रामकुमार झां, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पांच एकड़ जमीन में सोयाबीन व उर्द की खेती की है लेकिन समय से बारिश न होने कारण बुवाई एक महीना बाद हुई जिससे फसल पनप नही पा रही है। अब लगातार बारिश से नुकसान हुआ है इस साल अच्छी उपज की उम्मीद थी लेकिन लगातार बारिश होने से फसलें नष्ट हो गई है।- सुरेश कुमार प्रजापति, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed