फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crop insurance claim not received on time, farmers forced to take loan to do farming

समय पर नहीं मिला फसल बीमा क्लेम, कर्ज लेकर खेती करने को मजबूर किसान

Sat, 15 Oct 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crop insurance claim not received on time, farmers forced to take loan to do farming
ललितपुर। रबी फसल की खेती करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाभदायक नहीं बन सकी। खरीफ फसल का 186828 किसानों ने फसल बीमा कराया था, बीते माह लगातार बारिश होने से खरीफ फसल बर्बाद हो गई थी। ऐसे में किसान आगामी फसल के लिए क्लेम की उम्मीद लगा रहे थे, लेकिन समय पर न मिलने से कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दैवी आपदाओं से फसलों में होने वाले नुकसान से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई है। इसमें किसानों को फसल बीमा के लिए प्रीमियम राशि अदा कर फसल का बीमा कराना होता है। वर्ष 2022 में 186828 किसानों ने खरीफ फसल का बीमा कराया था। इसमें 179461 ऋणी किसानों का बैंक ने प्रीमियम राशि काटकर बीमा किया था। वहीं 7367 किसानों ने स्वयं ही प्रीमियम राशि अदाकर बीमा किया था।
विज्ञापन

बीते माहों में लगातार बारिश से खरीफ की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। किसानों ने कर्ज लेकर फसल को किया था, इससे किसान पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर आ गए थे। ऐसे में किसान अब आगामी रबी की फसल को करने के लिए बीमा की क्लेम राशि मिलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते किसानों को योजना लाभदायक नहीं बन पाई। फसल को बर्बाद हुए लगभग एक माह से अधिक समय हो गया है। अब तक जांच तक पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में किसानों को बीमा क्लेम समय पर नहीं मिल पाया है। अधिकारी भी मामले में गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान फसल नष्ट होने पर राहत की उम्मीद लगाकर बीमा कराता है। ऐसे में कंपनी को समय पर फसल बीमा का क्लेम देकर किसान की मदद करना चाहिए।
- रज्जू दुबे
खरीफ फसल बारिश से बर्बाद हो गई थी, जिसका बीमा क्लेम अब तक नहीं मिला है। ऐसे में अब कर्ज लेकर रबी की फसल करने को किसान मजबूर हैं।
- मयंक प्रताप सिंह
लगातार आपदाओं से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में आर्थिक रुप से पूरी तरह टूट चुके हैं। समय पर क्लेम मिलता तो कर्ज लेने से बच जाते।
- गनेश पाल
पहले ही कर्ज लेकर खरीफ की फसल की थी, अब दूसरी बार कर्ज लेने में अधिक दिक्कत हो रही है। जल्द ही बीमा क्लेम मिल जाए तो समय से खेती हो जाएगी।
- प्रकाश चंद्र पटेल
बीमित किसानों को खरीफ फसल के नुकसान का क्लेम मिलेगा। बीमा क्लेम क्रॉप कटिंग के अधार पर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सविता, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed