फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crop are waist from aandhi and water

आंधी - पानी से फसलों को नुकसान

Fri, 27 Mar 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crop are waist from aandhi and water
तेज आंधी से उड़ी खेत में रखी कटी हुई सूखी फसल - फोटो : LALITPUR
अर्जुनखिरिया। नाराहट क्षेत्र में शाम को बदले मौसम के मिजाज के बात रात आठ बजे तेज हवाओं और बरसात ने किसानों के चेहरे की रंगत चिंता में बदल दी। किसानों को आंधी और पानी से काफी नुकसान हुआ है। जो फसलें खेतों में कटी रखी थीं, वह उड़ गईं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को अचानक मौसम बदल गया और करीब आठ बजे तेज हवाएं चलने लगीं। हवाओं के साथ पानी भी बरसने लगा। तेज हवाएं चलने से किसानों के खेतों में कटी हुई रखीं चना, मसूर, मटर की फसलें उड़कर दूसरे के खेतों में पहुंच गईं। कोरोना वाइरस के फैलने से भारत में लॉकडाउन होने की वजह से मजदूर और हार्वेस्टर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे किसानों को फसल की थ्रेशिंग करने में देरी हो रही है। वहीं, गेहूं की फसल खेतो में पककर कटने को तैयार खड़ी है। वह भी तेज हवा और बरसात से खेतों में ही बिछ गई।
विज्ञापन

तेज हवा और पानी से सबसे ज्यादा नुकसान ग्राम बछरई, बनयाना, महाराजपुरा, अर्जुनखिरिया, डोंगराखुर्द, तरावली, बरेजा, गुढ़ा खिरिया, धौलपुरा, गदौरा, चांदोरा, गुरयाना आदि गांव में हुआ है। वहीं, तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो एकड़ जमीन में चने की फसल बोई थी। आंधी चलने से कटी फसल उड़कर दूसरो के खेत में पहुंच गई। अब फसल को इकट्ठा कर रहे हैं।
- कमाल साहू, ग्राम अर्जुनखिरिया
मजदूर नहीं मिलने के कारण कटाई लेट हो रही है। ऊपर से कुदरत अपना कहर दिखा रही है। आखिर किसान क्या करें।
- इकबाल खां, ग्राम बछरई
कोरोना वाइरस की वजह से हार्वेस्टर और मजदूर नहीं मिले। मेरी गेहूं की फसल कटने को तैयार थी, लेकिन आंधी पानी की बजह से खेत में ही बिछ गई।
- प्रभान पटेल, ग्राम बछरई
चने और मसूर की फसल कटी हुई खेतो में पड़ी थी। आंधी- पानी से बहुत नुकसान हो गया। तेज हवा से फसल दूर- दूर तक उड़ गई।
- रामनरेश पांडे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed