फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crocodile found dead in Barod

Lalitpur News: बारोद में मृत पड़ा मिला मगरमच्छ

Thu, 03 Apr 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crocodile found dead in Barod
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम बारोद में एक खेत के पास मृत अवस्था में मगरमच्छ मिला। वन विभाग की टीम ने उसका पोस्टमार्टम कराकर शव का निस्तारण किया।
मंगलवार देर शाम वन विभाग के अधिकारियों को ललितपुर रेंज अंतर्गत ग्राम बारोद के ग्रामीणों ने सूचना दी कि खेत में एक मगरमच्छ अचेत अवस्था में पड़ा है। वन क्षेत्राधिकारी ललितपुर भोला सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि मगरमच्छ में कोई हलचल नहीं हो रही है, वह मृत प्रतीत हो रहा है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह व अन्य वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को बंदरगुढ़ा में बेतवा नदी के पास लेकर गए, वहां पानी में कुछ देर छोड़कर उसकी हरकतों पर नजर रखी। जब कोई हरकत नहीं हुई तो उसे मृत घोषित किया गया। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया। इसके बाद उसे ककरूआ पौधशाला लेकर आए, जहां चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। मगरमच्छ के मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मगरमच्छ 12 फिट लंबा व नर बताया जा रहा है, इसका वजन करीब 1.5 क्विटंल था।
-----------------------
मगरमच्छ की मौत का कारण पता लगाने के लिए टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed