{"_id":"5f74d3b18ebc3e278733518b","slug":"crocodile-catched-lalitpur-news-jhs1775501190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फुट लंबा पकड़ा मगरमच्छ राजघाट बांध के भराव में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस फुट लंबा पकड़ा मगरमच्छ राजघाट बांध के भराव में छोड़ा
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ग्राम जीरोंन की बस्ती में घुसा मगरमच्छ को पकड़ते वन विभाग के कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। ललितपुर वन रेंज अंतर्गत ग्राम आलापुर में नहर के पास खेत में करीब दस फुट लंबा मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। इसके उपरांत वन कर्मियों ने पकड़े गए मगरमच्छ को राजघाट बांध के भराव में छोड़ा।
विज्ञापन
राजघाट बांध इस समय लबालब है। इस कारण मगरमच्छ नहर के रास्ते ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। बुधवार को एक मगरमच्छ ग्राम आलापुर के एक खेत में पहुंच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहर से होकर मगरमच्छ खेत में पहुंचा है। सुबह साढ़े पांच बजे ललितपुर वन रेंजर को सूचना दी। इस पर ह्देश चंद्र श्रीवास्तव व संबंधित दो कर्मियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ग्रामीणों की मदद ली साथ ही मौका पाकर उसके मुंह पर जूट का बोरा डाल दिया। पकड़े गए मगरमच्छ को राजघाट बांध के भराव में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।