फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman suffers suicide

महिला ने फंसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 18 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers suicide
महिला ने फंसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : demo
थाना जखौरा के ग्राम घिसौली में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बता रहे हैं। वहीं, मृतका के भाई ने ससुराली पक्ष पर प्रताड़ित करने व हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला द्वारा आत्महत्या करने की पुष्ठी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम घिसौली निवासी कमलेश (29) पत्नी बालकिशन ने बृहस्पतिवार की देर रात अपने की कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सौ गए थे। कमलेश व उसके बच्चे उसके साथ कमरे में ही सो रहे थे और उसका पति कमरे के बाहर दूसरे कमरे में सो रहा था। जब उसका पति बालकिशन रात को उठा तो उसने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा। तत्काल उसने परिजनों को जानकारी दी और परिजनों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका के चचेरे ससुर कल्यान ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पति-पत्नियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की बजह पति द्वारा मजदूरी पर नहीं जाने और आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। वहीं मृतका के भाई प्रकाशपाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना चंदेरी का आरोप है कि उसका जीजा शराब पीने का आदी है और वह कामकाज नहीं करता है। आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था और उसको खाने के लिए भी नहीं देता था। करीब एक वर्ष से उसकी बहन को मायके नहीं भेजा है। उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहिन की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में हुई आत्महत्या की पुष्टी
घटना की जानकारी लगने पर जखौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण आत्महत्या ही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मायके वालों द्वारा लगाए जा रहे हत्या के आरोप को तो नकार दिया है, वहीं आत्महत्या करने की सही वजह की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed