{"_id":"581ce34e4f1c1b232f435d12","slug":"wages-do-not-have-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी न देने पर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी न देने पर कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime news lalitpur
- फोटो : demo
थाना गिरार के ग्राम रमगढ़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने मजदूरी के पैसे मांगने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम रमगढ़ा निवासी हल्लू अहिरवार ने बताया कि उसका चचेरा भाई लोकमन पुत्र सगबग अहिरवार ने कुछ माह पूर्व गांव के इमरत यादव की फसल कटाई में मजदूरी की थी। आरोप है कि लोकमन द्वारा कई बार मजदूरी के पैसे मांगने आरोपियों ने मजदूरी नहीं दी। बृहस्पतिवार शाम जब उसके परिजन व ग्रामीण गांव के बाहर चल रहे भंडारे में गए हुए थे। तभी लोकमन मजदूरी के पैसे लेने इमरत यादव के घर चला गया। इसी दौरान इमरत यादव, रामदास व सुनील ने मजदूरी के पैसे मांगने पर आक्रोशित होकर दलित को जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि गंभीर चोटें के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई श्रीपत का आरोप है कि मजदूरी के पैसे मांगने पर आरोपी मारपीट करते हुए घर ले आये और लोकमन की हत्या कर घर के दरवाजे तोड़कर शव को घर के अंदर फेंक दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तालबेहट व थानाध्यक्ष गिरार मौके पर जा पहुंचे। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया की मृतक के शरीर पर कोई चोटो के निशान नहीं पाये गए। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है।