{"_id":"115dacf5c72056e4a37b38e67619f8db","slug":"two-thieves-were-caught-stealing-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक चुराते पकड़े गए दो चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चुराते पकड़े गए दो चोर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को सुबह 11 बजे थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालौन निवासी रामसेवक रानीपुरा स्थित एक राष्ट्रीय बैंक के सामने बाहर अपनी बजाज बाक्सर बाइक क्रमांक यूपी - 93 / 5862 रखकर बैंक में किसी कार्य से चला गया, पर वह बाहर खड़ी अपनी गाड़ी पर नजर जमाए रहा, इसके कुछ समय बाद दो युवक आए और उसकी बाइक के पास खडे़ हो गए। इसके बाद वह उसकी गाड़ी को स्टार्ट कर ले जाने लगे। यह देख उसने दूसरी गाड़ी से चोरों का पीछा किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को बाइक सहित दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोर थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गॉव के निवासी हैं।