{"_id":"58bb16454f1c1b9e64832619","slug":"truck-collision-auto-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)।
शनिवार की दोपहर तेज गति से जा रहे ट्रक ने कडे़सरा कलां के पास टैक्सी में टक्कर मार दी, जिससे टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला। इससे नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम कडे़सरा कलां के मजरा कमलवारा निवासी नारायण पुत्र चिप्पे रजक (37 वर्ष) ने तीन माह पूर्व टैक्सी खरीदी थी। शनिवार को वह टैक्सी क्रमांक यूपी 94 -सी - 9536 से पवा सेन बोर्ड के पास सवारियां लेने जा रहा था। कड़ेसराकलां के पास सड़क मरम्मत का कार्य चलने के कारण वाहनों की आवाजाही एक ही ओर से थी। तालाब के पास बने कट से नारायण ने टैक्सी दूसरी ओर जाने के लिए मोड़ी, उसी समय सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर - 43 टी -3903 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से नारायण टैक्सी से उछलकर नीचे आ गिरा। ट्रक चालक नारायन के ऊपर से निकल गया। इस कारण मौके पर ही नारायन की मौत हो गई।
दुर्घटना होते ही चालक ट्रक को भगा ले गया। नारायण की मौत की जानकारी होते ही कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने रास्ता जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। इस बीच पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। यह पता लगने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना की रिपोर्ट नारायन के भतीजे मदन पुत्र प्रभु निवासी कडे़सरा कलां मजरा कमलवारा ने ट्रक क्रमांक एचआर 43 टी 3903 के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रो- रोकर बुरा हाल
तालबेहट (ललितपुर)। नारायण दिव्यांग था। उसकी माली हालत काफी दयनीय थी। नारायण की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। इस घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।