{"_id":"5c5b3e5fbdec22739a5befd6","slug":"tractur-or-bike-tkrane-pr-2-pakcho-ne-kiya-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और बाइक टकराने पर दो पक्षों ने हंगामा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर और बाइक टकराने पर दो पक्षों ने हंगामा किया
Thu, 07 Feb 2019 01:36 AM IST
देवेंद्र कुमार
lalitpur
lalitpur
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
fight, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह तहसील के समीप एक ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो जाने के बाद काफी देर तक दोनों पक्षों के लोगों ने सड़क पर बवाल काटा। बाद में मौके पर गई पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर कोतवाली आ गई।
सुबह ग्राम सभा खांदी के एक युवक का गिट्टी से भरा ट्रैक्टर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। तहसील के समीप उसकी टक्कर ग्राम बैदौरा निवासी एक दूधिया की बाइक से हो गई। इसके बाद दूधिया और ट्रैक्टर चालक का विवाद होने लगा। इसी बीच दूधिया के गांव से आए कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चालक से अभद्रता करना प्रारंभ कर दिया। इसकी जानकारी के बाद ट्रैक्टर चालक के पक्ष से आए लोगों ने दूधिया पक्ष के लोगों की जमकर खबर ली।
इससे सड़क पर हंगामा मच गया। इसी बीच कोतवाली पुलिस को बवाल की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार मय पुलिस बल के मौके पर गए और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को अपने साथ लेकर कोतवाली आ गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। वही इस मामले में दोनों ओर से देर रात तक सिफारिशों का दौर जारी था।