फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three registered a case of murder

तीन पर हत्या का मामला दर्ज

Sat, 01 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

मुहल्ला नेहरू नगर टोरिया मंदिर के पास रहने वाले संतोष रैकवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 जुलाई को वह प्रतिदिन की तरह पीतांबरा ग्रेनाइट पर काम के लिए चला गया तथा उसकी पत्नी ग्राम बजर्रा गई हुई थी, इसका लाभ उठाकर मुहल्ले का ही रहने वाला आकाश श्रीवास्तव  अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और जबरन बड़ी पुत्री को अपने साथ ले गया। मना करने पर उक्त तीनों ने उसकी दो अन्य पुत्रियों को धमकाया भी। 30 जुलाई को जब वह घर पर आया तो बड़ी पुत्री के गायब होने की सूचना मिली।  खोजबीन की गई, लेकिन जानकारी नहीं लगी। इसकी सूचना उन्होंने चौकी इंचार्ज नेहरू नगर को दी। कुछ समय बाद उसको पता चला कि उसकी पुत्री का शव गोविंदसागर बांध के साइफन से बरामद किया गया है। उसने आकाश व अन्य दो साथियों पर हत्या करके शव बांध में फेंकने का आरोप लगाया। तहरीर पर परमाल सिंह यादव, शशि, लीला, हरखु, सोया, कल्लू रैकवार, जितेंद्र रैकवार, नैपाल यादव, सतपाल यादव, धर्मलाल, नंदराम झा आदि मुहल्लेवासियों के भी हस्ताक्षर हैं। पुलिस ने पीड़ित  की तहरीर के आधार पर आकाश श्रीवास्तव व दो अन्य अज्ञात साथियों पर हत्या व साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर लिया है।



बस की छतों पर सवार हो जाते हैं छात्र
 मना करने पर बस कर्मियों के साथ करते हैं आए दिन मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी (ललितपुर)। तहसील क्षेत्र के बस संचालक एवं स्टाफ छात्रों से परेशान हैं। सुबह स्कूल आने और दोपहर छुटटी के बाद घर लौटने के लिए प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों छात्र जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर सवार हो जाते हैं। स्टॉफ द्वारा मना करने पर छात्र मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। गत दिवस झांसी- गुढा बस (यूपी 93 टी 2433) के कंडक्टर रवि कुमार निवासी मुहल्ला लुहरयाना महरौनी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सुबह गुढा से चलकर बस महरौनी की ओर आ रही थी, रास्ते में ग्राम अगौरा के बस स्टैंड पर दर्जनों छात्र खडे़ थे, जो बस रोककर छत पर बैठने लगे। विरोध करने पर उक्त छात्रों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए लात घूसों से मारपीट कर दी। छात्रों के साथ गांव के कुछ दबंग भी थे, जिन्होंने बस स्टाफ को धमकी दी। कंडक्टर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed