फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Then seized sandy tractor

फिर जब्त किया बालू से भरा ट्रैक्टर

Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Then seized sandy tractor
crime lalitpur news - फोटो : demo
खनन माफिया के खिलाफ पूराकलां सर्किल की पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को नत्थीखेड़ा पुलिस ने झॉवर के पास से एक बिना नंबर के स्कार्ट ट्रैक्टर को अवैध बालू ले जाते समय जब्त किया गया।  
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार के निर्देश पर इस समय पूरे जनपद में अवैध खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से कुछ स्थानों पर अवैध खनन माफिया के हौसले पस्त थे परन्तु पूराकलां क्षेत्र में उनके हौसले बुलंद थे। इस संबंध में अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया था। इसके बावजूद अवैध खनन माफिया पुलिस को भी चकमा देने से बाज नहीं आ रहे थे। इस पर सख्ती करते हुए पुलिस ने चार दिन से पूरे क्षेत्र में खनन माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा है। बृहस्पतिवार को ग्राम झॉवर के पास नत्थीखेड़ चौकी प्रभारी नवाब सिंह ने अवैध रूप से बालू ले जाते एक ट्रैक्टर को पकड़ा। उन्होंने चालक से बालू से संबधित प्रपत्र दिखाने को कहा परन्तु वह मौके पर कोई प्रपत्र न दिखा सका। जिस पर उन्होंने ट्रैक्टर को थाना पूराकलां में खड़ा करवा दिया। पुलिस ने राघवेंद्र सिंह निवासी झावर के खिलाफ खनन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

एक के बदले चार 
तालबेहट (ललितपुर)। चार दिन पूर्व चौकी नत्थीखेड़ा प्रभारी नवाब सिंह को एक ट्रैक्टर चालक चकमा देकर भाग गया था। जिसके बाद उन्होंने एक अभियान चला कर तीन दिन में चार वाहनों को पकड़ कर अवैध खनन माफिया को पुलिस की ताकत का अहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed