{"_id":"573f603b4f1c1bf857ac8087","slug":"the-resort-became-destitute-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा का सहारा बने सीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेसहारा का सहारा बने सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
avas, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वृद्धा के मकान पर कब्जे की शिकायत की सुनवाई भले ही पुलिस ने न की हो, लेकिन पिछले दिनों जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जब उसने अपनी व्यथा सुनाई तो पुलिस के कान खड़े हो गए। सीएम के निर्देश के बाद मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस यह बहाना बना रही है कि उस समय जिला पंचायत चुनाव का मतदान होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
मुहल्ला तालाबपुरा निवासी वृद्धा कस्तूरी बाई पत्नी पुरुषोत्तम नामदेव ने पांच दिसंबर 2015 को पुलिस अधीक्षक व कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वर्णी जैन इंटर कालेज के पीछे उनके आवासीय भवन, जिस पर टिन शेड लगा है।
उसके सामने रहने वाले रघुवर झा अपनी पत्नी पुष्पा झा एवं पुत्र सचिन झा के साथ एक राय होकर कब्जा करने की फिराक में हैं। चार दिसंबर की रात उक्त लोगों ने भवन का ताला तोड़ दिया और गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन आदि सामान गायब कर मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया था। जब ताला खोलने की बात कही तो उक्त लोगों ने पांच लाख रुपये की मांग की। ओर न देने पर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
गत दिनों जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री से वृद्धा ने मुलाकात कर शिकायती पत्र दिया था। शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कोतवाली पुलिस को रघुवर, पुष्पा व सचिन झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।