फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The report was not confirmed to be drowned PM

पीएम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की नहीं हुई पुष्टि

Tue, 01 Sep 2015 12:12 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी युवक की मौत का मामला गहरा गया है। पुलिस जहां घटना को पानी में डूबने से मौत का मामला मान रही है, वहीं मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से युवक की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार ग्राम इमलिया निवासी रघुराज (28 वर्ष) पुत्र देवी सिंह की रविवार को दोपहर में नहाते समय चेकडैम में डूबने से मौत हुई थी। वहीं, मृतक के भाई राम सिंह का आरोप है कि रघुराज ने छह महीने पूर्व अपना खेत बेचकर गांव के तीन लोगों को एक लाख रुपये उधार दिए थे, रुपया वापस मांगने पर वे उसे टरका रहे थे। रविवार को योजनाबद्ध तरीके से तीनों लोगों ने रघुराज को फोन करके बरुआ नाले के निकट बने चेकडेम पर बुलाया और रुपए हड़पने के उद्देश्य से रघुराज की हत्या कर दी। उसके शरीर पर पत्थर से चोट के निशान भी पाए गए हैं। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है, माथे पर चोट का मामूली निशान पाया गया है। डाक्टरों ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित करा लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



मालूम हो कि रविवार की दोपहर में बार पुलिस को चेकडेम में युवक के डूबने की सूचना दी गई थी। शाम चार बजे पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रघुराज को मृत अवस्था में चेकडैम से बाहर निकाला था। कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed