फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The procession turned -filled two tractor-trolley , three dead

बारातियों से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली पलटे, तीन मरे

Thu, 28 Apr 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The procession turned -filled two tractor-trolley , three dead
accident, jhansi news - फोटो : demo
ललितपुर। मंगलवार रात बारातियों से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनभर से ज्यादा बाराती घायल हो गए। हादसे की खबर सुनकर शादी वालों घरों में मातम पसर गया।
विज्ञापन


पहली घटना नाराहाट थाना के ककरुआ गांव के पास हुई। नाराहट थाना के जमुनिया गांव निवासी वसोरे के लड़के निर्भान की  शादी नाराहट थाना के गदनपुर गांव में तय हुई थी। मंगलवार देर रात बारातियों से भरी ट्रैक्टर व ट्राली पलटने से बमरौना निवासी गिल्लू पुत्र पारीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, सिमरिया निवासी गनपत, जमुनिया निवासी भोले पुत्र बड़बोले, रामप्रसाद पुत्र पंचमलाल, परशुराम पुत्र कल्ले, पुनु पुत्र कल्ले, मुल्ले पुत्र सेतु, अमान पुत्र हल्ले, संतुआ पुत्र झगडू, निवासीगण  जमुनिया धरम दास पुत्र अर्जुन निवासी करौंदा, हरीराम पुत्र दरउ निवासी बागौनी व धर्मेंद्र निवासी जमुनिया घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां भोले की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर खड़ेरा गांव के पास हुई। नाराहट थाना के डोंगराकलां गांव निवासी जगदीश अहिरवार के पुत्र सुनील की बारात जाखलौन थाना क्षेत्र के दावनी गांव
जा रही थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे हाईवे पर ट्रक के तेज रफ्तार में कट मारने से चालक ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर व ट्राली पलट गए। घटना में मासूम समेत दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।


अपने ममेरे लड़के की शादी में मध्यप्रदेश के बीना के पीपलखेड़ी से आए धर्मेंद्र (12) पुत्र हेमराज व बीना के ही बारधा निवासी गोवर्धन (25) पुत्र रामचरण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, झगडू पुत्र रल्ले निवासी खिरिया लटकनजू, रामस्वरूप पुत्र उमराव व छम्मू निवासी गण  बम्हौरीकलां घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed