{"_id":"35216334d3c24b949635335f26a12da2","slug":"the-gel-former-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पति गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान पति गया जेल
ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनौरी में वोट की खातिर दलित की झोपड़ी जलाने, मारपीट कर अगुवा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले के बाद दबंगों के हौसले इस समय बुलंद है। दबंग पूर्व प्रधान पति रामजी यादव उर्फ बब्बू की गिरफ्तारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। दलित परिवार काफी दहशत में है।
गुरुवार की रात सुनौरी के प्रधान पति रामजी उर्फ बब्बू के समर्थकों ने पैसा लेेने के बाद वोट न देने की शंका में गांव के एक दलित के झोपड़े में आग लगा दी थी। दलित ने उक्त मामले की शिकायत रात में ही पुलिस अधिकारियों से की थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस गई थी।
परंतु आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए थे। इसके बाद सुबह दबंगों ने दलितों पर राजीनामा के लिए दबाव बनाया। परंतु बाद में दलित की शिकायत पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उक्त खबर के मीडिया में आने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने स्वयं मामले की सत्यता के लिए मौके का निरीक्षण कर पीड़ित और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने उक्त कांड के मुख्य आरोपी रामजी उर्फ बब्बू यादव पुत्र राजाराम को पिपरई के पास से गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को उक्त आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी के बाद रात में करीब नौ बजे आरोपी के समर्थकों ने दलित के मुहल्ले में जाकर उन्हें धमकाया और राजीनामा के लिए दबाव बनाया। इसकी सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को मिली। मौके पर उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुवर बहादुर सिंह, तहसीलदार प्रीति जैन, प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह मौके पर गए। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों से शांति से रहने की अपील की।
चार दर्जन मामलें है आरोपी पर दर्ज
कोतवाली तालबेहट में ही अकेले आरोपी पर चार दर्जन मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, गुंडा एक्ट, एनएसए, 2-3 गिरोह बंद अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, बलबा सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोपी पर मुकद्दमा नंबर 407- 97 एसटीएन 7- 98 में चार माह का कारावास और जले में बिताई अवधि की सजा सुनाई है।